फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Children's health will improve with nutritious rice

पोषणयुक्त चावल से बच्चों की सुधरेगी सेहत

Sun, 13 Feb 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Children's health will improve with nutritious rice
एटा। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में बच्चों के लिए पकने वाले मध्याह्न भोजन में पोषणयुक्त (फोर्टिफाइड) चावल शामिल किया जाएगा। आयरन और विटामिन बी की प्रचुर मात्रा वाले इस चावल से बच्चों की सेहत सुधरेगी और कुपोषण से मुक्ति मिलेगी। जिले में 1800 बेसिक स्कूलों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की व्यवस्था सरकार की ओर से की जाती है। इन विद्यालयों में शिक्षारत 1.67 लाख बच्चों को अब तक सामान्य चावल ही खिचड़ी आदि के रूप में दिया जाता था। अब सरकार ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए फोर्टिफाइड चावल खाने में दिए जाने के आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन

इस चावल में आयरन, विटामिन-बी, फोलिक एसिड जैसे तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे बच्चे कुपोषण के शिकार नहीं होते। फोर्टीफाइड चावल विशेष तकनीक से तैयार किया जाता है और पहली बार परिषदीय स्कूल के बच्चों को पोष्टिक आहार में इस चावल को शामिल किया जा रहा है। जिला समन्वयक एमडीएम अमित चौहान ने बताया कि फोर्टीफाइड चावल मध्याह्न भोजन में शामिल करने के आदेश मिले हैं। इस चावल का उठान सप्ताह भर में होने की उम्मीद है। इसके बाद बच्चों को एमडीएम में यह चावल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed