{"_id":"6a2c5763fe47f3b3a30566a9","slug":"children-are-falling-prey-to-viral-fever-and-stomach-pain-amidst-the-changing-weather-etah-news-c-163-1-eta1004-151870-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बदलते मौसम में वायरल बुखार और पेट दर्द की चपेट में आ रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बदलते मौसम में वायरल बुखार और पेट दर्द की चपेट में आ रहे बच्चे
Sat, 13 Jun 2026 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में बीमार बच्चों को दवाएं लिखते चिकित्सक। संवाद
एटा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर बच्चों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से दिन में बढ़ती उमस भरी गर्मी के कारण बच्चों में वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में शुक्रवार को 250 बीमार बच्चों को उपचार दिया गया।
मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में विशेषज्ञ डॉ. शिवम यादव ने बताया कि मौसम बदलने और उमस भरी गर्मी की वजह से बच्चे बीमार हो रहे हैं। वर्तमान में ओपीडी में सर्दी, खांसी, वायरल बुखार, पेट दर्द और उल्टी-दस्त जैसी समस्याओं से पीड़ित बच्चों को उपचार दिया जा रहा है। बाल रोग विभाग की ओपीडी में सुबह 8 बजे से परिजन अपने बीमार बच्चों को लेकर पहुंचने लगे।
चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, जिससे वे संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। कई बच्चों को तेज बुखार के साथ शरीर दर्द और कमजोरी की भी दिक्कत हो रही है। वहीं कुछ बच्चों में पेट संबंधी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। चिकित्सक बच्चों की जांच कर आवश्यक दवाएं देने के साथ ही अभिभावकों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। वहीं बाल रोग विभाग के बच्चा वार्ड में शुक्रवार को 36 बच्चों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यानः
- बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं।
- बाहर के खुले खाद्य पदार्थों और फास्ट फूड के सेवन से बचें।
- पेट दर्द और दस्त होने पर ओआरएस का घोल पिलाएं।
- गंभीर स्थिति में चिकित्सक से संपर्क करें।