फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Children and elderly are becoming victims of diarrhea

बच्चे और बुजुर्ग हो रहे डायरिया का शिकार

Tue, 28 Jun 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Children and elderly are becoming victims of diarrhea
निधि ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मेडिकल कॉलेज में डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उमस और गर्मी के चलते लोग डायरिया, उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में डायरिया से पीड़ित बच्चे प्रतिदिन 100 के लगभग पहुंच रहे हैं वहीं बुजुर्ग 40 से 50 के बीच में आ रहे हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और उमस का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड रहा है। मेडिकल कॉलेज में पहुंचने वाले डायरिया के मरीजों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक है। जहां पीड़ितों को स्वास्थ्य लाभ तो मिल रहा है लेकिन गर्मी की वजह से इलाज लंबा चल रहा है। कई दिनों तक भर्ती करके इलाज देना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के सीनियर रेजीडेंट एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में अत्यधिक गर्मी और उमस की वजह से लोग डायरिया का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है। बुजुर्ग भी काफी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि डायरिया होने पर बच्चों का गंभीरता से ख्याल रखना जरूरी है। हर दस्त के बाद ओआरएस और 14 दिनों तक बच्चे की उम्र के हिसाब से चिकित्सक की सलाह पर जिंक टेबलेट देनी चाहिए। इससे बच्चा गंभीर स्थिति में आने से बचाया जा सकता है। बताया ओपीडी में हर रोज 100 से अधिक बीमार बच्चे आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर डायरिया और सर्दी, बुखार से पीड़ित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed