फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Child dies due to quack treatment in etah

UP: झोलाछाप के इलाज से मासूम की माैत...परिजनों ने किया हंगामा, जाम लगाने का प्रयास

Sun, 24 Aug 2025 12:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 24 Aug 2025 12:24 PM IST
सार

एटा में झोलाछाप के इलाज से मासूम की माैत हो गई। परिजनों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
Child dies due to quack treatment in etah
मासूम की माैत से परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में उल्टी और दस्त होने पर छह साल के बच्चे को झोलाछाप के क्लीनिक पर लाया गया। आरोप है कि झोलाछाप ने ड्रिप चढ़ाई और बालक की हालत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजन ने टूंडला मार्ग पर शव रखकर हंगामा किया। मामला अवागढ़ थाना क्षेत्र के मंडपुरा का है।
विज्ञापन


मंडपुरा निवासी अवधेश कुमार के पुत्र हर्ष (6) को शनिवार शाम को उल्टी-दस्त की दिक्कत हो गई। बाबा वीरेश ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे टूंडला रोड स्थित क्लीनिक पर बच्चे को ले गए। यहां उसे दवा दी गई। रात में तबीयत फिर खराब होने पर क्लीनिक लाए, जहां उसे भर्ती कर बोतल चढ़ा दी गई। 
विज्ञापन


आधी बोतल चढ़ने तक उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। शव को टूंडला मार्ग पर रखकर जाम लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें समझाया और यातायात सुचारू कराया। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन की ओर से तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में है, टीम को जांच के लिए भेजा जाएगा। अभी लिखित में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। - डॉ. राम सिंह, प्रभारी सीएमओ

ये भी पढ़ें-UP: जमीन के लिए मां का ऐसा हश्र...जंगल में मिला कंकाल, पेड़ पर लटका था कमर से ऊपर का हिस्सा; जबड़े से की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed