{"_id":"68445b57a88ab105890c6759","slug":"child-died-after-drowning-in-gutter-tank-of-house-under-construction-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: छह साल के बालक की दर्दनाक माैत...घर के बाहर खेलते समय हुआ गायब, फिर गटर टैंक में मिली लाश; मचा चीत्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छह साल के बालक की दर्दनाक माैत...घर के बाहर खेलते समय हुआ गायब, फिर गटर टैंक में मिली लाश; मचा चीत्कार
Sat, 07 Jun 2025 09:01 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 07 Jun 2025 09:01 PM IST
सार
बच्चा घर से बाहर खेलने की कहकर निकला था। काफी देर तक जब घर पर नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई। उसकी तलाश की तो चप्पल मकान के बने गटर टैंक में मिली।
विज्ञापन
अस्पताल में बच्चे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव भगीपुर में शुक्रवार की देर शाम छह वर्षीय बालक की गटर के टैंक में डूबने से मौत हो गई। बालक घर के बाहर खेलने के लिए गया था। काफी देर बाद देखा तो सामने निर्माणाधीन मकान के टैंक में बालक की चप्पल उतराती दिखाई दीं। तब घटना के बारे में जानकारी हुई।
गांव भगीपुर निवासी दुष्यंत कुमार ने बताया कि बेटा आरव (6) शुक्रवार की देर शाम घर से बाहर खेलने की कहकर निकला था। काफी देर तक जब घर पर नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई। जिसके चलते उसको ढूंढ़ना शुरू किया, मगर कहीं भी उसका पता नहीं चला। शाम लगभग 7.30 बजे घर के सामने निर्माणाधीन एक मकान के गटर टैंक पर कुछ लोगों की नजर पड़ी तो देखा कि बच्चे की चप्पल पानी में उतरा रही हैं।
यह देखकर परिजन को जानकारी दी, तो कुछ लोग टैंक में उतरे और पानी में ढूंढ़ा तो आरव डूबा हुआ मिला। उसको निकालकर तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।