फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cheers in the court of Skandmata on the fifth day of Navratri

Etah News: नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता के दरबार में लगे जयकारे

Sat, 13 Apr 2024 10:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 13 Apr 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Cheers in the court of Skandmata on the fifth day of Navratri
एटा। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की गई। शहर के पथवारी मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी विधिवत पूजा हुई। स्कंदमाता उनको मातृत्व का रूप माना जाता है। इनकी पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और साधक को हर दुख-दर्द से छुटकारा मिलने के साथ सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
विज्ञापन

जनता दुर्गा मंदिर के पुजारी चंद्रप्रकाश गुप्ता गांधी ने बताया कि हिंदू शास्त्रों के अनुसार मां दुर्गा का स्कंदमाता स्वरूप काफी शुभ माना जाता है। मां के मनमोहक स्वरूप की बात करें, तो चार भुजाएं है। जिसमें दो में कमल और एक हाथ में बालक स्वरूप कार्तिकेय जी और चौथे हाथ से आशीर्वाद देती हुए नजर आती हैं। मां कमल में विराजमान रहती हैं और वाहन की बात करें, तो वह सिंह है।
विज्ञापन

बताया कि नवरात्र के पांचवें दिन यानी शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में भक्तजनों ने मंदिर व घरों में स्कंदमाता की पूजा की है। इसके बाद मां दुर्गा और उनके स्वरूपों को फूल, माला, सिंदूर, कुमकुम, अक्षत, वस्त्र आदि चढ़ाए गए। इसके बाद भोग में केला, मिठाई खिलाने के साथ बीड़ा का भोग लगाया गया। घी का दीपक और धूप जलाकर मां दुर्गा चालीसा, मंत्र के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ, स्कंदमाता मंत्र का जाप कर आरती उतारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed