फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   charge of sexual abuse against police inspecter

यौन शोषण के आरोप में फंसे पूर्व एसओ

Sun, 08 Feb 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sun, 08 Feb 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने थाने के पूर्व एसओ पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती के पिता भी पुलिस में हेडकांस्टेबिल हैं और इस समय मैनपुरी में तैनात है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी एके सिंह को सौंपी है। 
विज्ञापन



युवती का आरोप है कि वह गत वर्ष 25 अक्टूबर को पारिवारिक झगड़े को लेकर थाने गई थी। तभी थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने उससे मोबाइल नंबर लिया और उसे घर भेज दिया। बाद में थाना प्रभारी ने रात को फोन कर उसे बुलाया और प्राइवेट गाड़ी में एक स्थान पर ले गया। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। युवती का आरोप है 17 जनवरी को आरोपी दारोगा उसे अपनी गाड़ी से एटा में अपने आवास पर ले गया और उसे शादी का भरोसा देते हुए शादी के शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


घर पर पत्नी का फोटो देख युवती ने उससे सवाल भी किया, लेकिन उस समय उसने पत्नी को छोड़ने की बात कही। एसपी विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी गई है। सुबोध एटा में रहता है और युवती ने एटा के घटनाक्रम का उल्लेख किया है। वहां भी जाकर जांच की जाएगी। जांच  के बाद आगे की कार्रवाई होगी। बता दें कि  गत 27 जनवरी को एसपी ने उपनिरीक्षक सुबोध यादव से पटियाली थाने का चार्ज हटाकर कासगंज थाने में तैनात किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed