फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Charan Singh was killed by being crushed by a Max pickup.

Etah News: मैक्स पिकअप से कुचलकर की गई थी चरन सिंह की हत्या

Sat, 30 Sep 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 30 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Charan Singh was killed by being crushed by a Max pickup.

विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र स्थित गांव गहराना-अवागढ़ मार्ग पर 25 सितंबर की सुबह चरन सिंह निवासी नगला सीर थाना अवागढ़ का शव मिला था। पिता ने पुत्रवधू सहित अन्य पर हत्या कर शव फेंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को दो आराेपी गिरफ्तार कर खुलासा किया है। हत्यारोपियों ने 30 लाख रुपये बीमा राशि हड़पने के लिए मैक्स पिकअप वाहन से कुचलकर हत्या की थी।
एसएसपी राजेश कुमार ने बताया कि चरन सिंह की हत्या करने वाले वीरेंद्र निवासी नगला नया थाना अवागढ़ और प्रेमपाल निवासी भूडगड्ढा गहराना थाना निधौली कलां को गिरफ्तार किया है। इनसे मृतक की एक जोड़ी चप्पल, एक मोबाइल फोन, आधार व पैन कार्ड, वारदात में शामिल मैक्स वाहन और 530 रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि पड़ोसी गांव का वीरेंद्र मृतक के चाऊमीन के ठेले पर अक्सर चाट आदि खाने जाता था। धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ाई और बीमा कराने का सुझाव दिया। इसके बाद साथियों के साथ मिलकर चरन सिंह का 30 लाख का दुर्घटना बीमा करा दिया था। बीमा की रकम हड़पने के लिए हादसे का षड़यंत्र रचा।
विज्ञापन

जबकि प्रधानमंत्री रोजगार योजना में नौकरी दिलाने के नाम पर पहले से ही आधार और पैन कार्ड ले लिया गया। जबकि बीमा में अर्द्धविक्षिप्त भाई को नॉमिनी बना दिया था। ताकि आसानी से रकम हासिल की जा सके। बताया कि बीमा कराने के दौरान स्वयं ही पहली किस्त को भी दिया था। षड़यंत्र के तहत ही रघुराज को शाामिल किया गया और मैक्स पिकअप से कुचलकर हत्या करने के बाद शव को गहराना के पास सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed