फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Chaos: Medical college lab stalled for two and a half hours

अव्यवस्था: ढाई घंटे ठप रही मेडिकल कॉलेज की लैब

Thu, 16 Sep 2021 06:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Chaos: Medical college lab stalled for two and a half hours
मेडिकल कॉलेज में जांच कराने को लैब के बाहर इन्तजार करते मरीज ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मेडिकल कॉलेज में उच्चीकृत होने के बावजूद जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ रही हैं। एक ओर जहां बुखार के चलते लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी खामियां उन्हें और परेशान कर रही हैं। बृहस्पतिवार को बिजली गुल होने पर ढाई घंटे तक पैथोलॉजी लैब ठप रही। जांच न होने से तमाम मरीज बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

लैब में सीबी जांच की मशीन पहले से ही खराब है। बृहस्पतिवार सुबह मलेरिया, टायफाइड और डेंगू की जांच के लिए सैंपल लेना शुरू किया गया, लेकिन करीब 11 बजे बिजली चली गई। जिसके चलते मशीनें बंद होने से जांच का काम रुक गया। जिन लोगों ने सैंपल दिए थे, उनकी जांच रिपोर्ट नहीं मिल पा रही थी। जबकि नए सैंपल लेना बंद कर दिए गए। लैब के बाहर ही एक बैंच पर शहर के मुहल्ला बापूनगर निवासी श्यामवीर लेटे हुए थे। बताया कि डेंगू के लक्षण बताए गए हैं। प्लेटलेट्स भी कम हैं। सैंपल दे दिया है, जांच रिपोर्ट नहीं मिल रही। इसी तरह के कई मरीज लैब के बाहर इंतजार कर रहे थे। जबकि कई मरीज वापस लौट गए। दोपहर करीब 1.30 बजे बिजली आई तो जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed