फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Chaitra Navratri from today, do less establishment from 7:42 in the morning

चैत्र नवरात्र आज से, सुबह 7:42 से करें घट स्थापना

Fri, 01 Apr 2022 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri from today, do less establishment from 7:42 in the morning
मेहता पार्क मार्ग पर नवरात्र को लेकर खरीदारी करतीं महिलाएं ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। चैत्र नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहे हैं। इसको लेकर देवी मां के मंदिर सजकर तैयार हो गए हैं। घरों में भी नौ दिन की साधना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन नौ दिनों में मैया की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। घट स्थापना के लिए सुबह 7.42 से 9.14 बजे तक अति शुभ मुहूर्त है। पहले दिन मां शैलपुत्री का पूजन किया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार शनिवार को प्रतिपदा होने से सभी के लिए पूरा साल अति उत्तम रहेगा।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र का नौ दिवसीय पर्व शनिवार से शुरू हो रहा है। इसे लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। व्रत एवं पूजा-अर्चना की तैयारी के लिए शुक्रवार को पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे। घरों में दिन भर तैयारियां चलती रहीं। घट स्थापना, माता की चुनरी और वस्त्र, मंदिर की साज-सज्जा आदि को लेकर लोग काम करते रहे। वहीं जिले भर के देवी मंदिरों में भी देरशाम तक तैयारियों का सिलसिला चला। शहर के प्रसिद्ध पथवारी मंदिर, काली माता मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर आदि पर साफ-सफाई के बाद बिजली की झालर आदि से आकर्षक सजावट की गई है।
विज्ञापन

माता रानी के शृंगार की हुई खरीदारी
शहर के घंटाघर, हाथी गेट, मेहता पार्क व ठंडी सड़क पर भक्त माता रानी के शृंगार की खरीदारी करते नजर आए। माता की प्रतिमा को सजाने के लिए चुनरी, पोशाक, सिंदूर, माला आदि खरीदी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फलों की अधिक मांग से बढ़े 10 से 20 रुपये
उपवास रखने वाले भक्तों ने शुक्रवार को फल भी खरीदे। जिसके चलते मांग बढ़ी तो फलों के दाम पर 10 से 20 रुपये बढ़ गए। सबसे ज्यादा खरीदा जाने वाला नारियल शुक्रवार को 40 रुपये का एक मिला। वहीं इससे पहले यह 25 से 30 रुपये का बिक रहा था। सौ रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिकने वाला सेब शुक्रवार को बाजार में 120 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिका। वहीं संतरा दस रुपये की वृद्धि के साथ 60 रुपये, अंगूर 50, 30 और पपीता 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed