फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Certificates distributed to beneficiaries of the pottery craft scheme.

Etah News: माटीकला के लाभार्थियों को बांटे गए प्रमाणपत्र

Sun, 05 Jul 2026 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 05 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Certificates distributed to beneficiaries of the pottery craft scheme.
जलेसर। तहसील में आयोजित उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के कार्यक्रम में माटीकला के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार संदीप सिंह ने कहा सरकार ने बेरोजगार युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने को अनेक योजनाएं संचालित की हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा प्रजापति समाज के लिए इलेक्ट्रिक चाक, महिलाओं को सशक्त बनाने को सिलाई मशीन बिना ब्याज के आसान किश्तों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। भाजपा नेत्री नीलम प्रजापति ने कहा ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की अनेक योजनाएं हैं। उन्होंने कहा लोग सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर खुद को आत्मनिर्भर बना सकते हैं, इसके लिए सरकार ऋण उपलब्ध कराने के साथ ही सब्सिडी की सुविधा दे रही है। कार्यक्रम में पीएससी के जिला प्रबंधक जयप्रकाश वर्मा, सकरौली के प्रधान पवन कुमार, महेंद्र प्रजापति और जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed