{"_id":"683457d11d5a3aecb9045ce5","slug":"cc-road-will-be-constructed-from-chilasani-marg-to-mrf-center-etah-news-c-163-1-sagr1016-134051-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चिलासनी मार्ग से एमआरएफ सेंटर तक बनेगा सीसी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चिलासनी मार्ग से एमआरएफ सेंटर तक बनेगा सीसी मार्ग
Mon, 26 May 2025 05:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 26 May 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका चिलासनी मार्ग से एमआरएफ (मेटल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर तक सीसी मार्ग बनवाएगी। इस पर करीब 8.98 लाख रुपये अभी यहां मार्ग जर्जर होने की वजह से एमआरएफ सेंटर तक कूड़ा पहुंचाने में समस्या आ रही है।
जीटी रोड से चिलासनी मार्ग पर कुछ दूरी पर ही पालिका का एमआरएफ सेंटर स्थित है। यहां पूरे शहर का कूड़ा एकत्रित कर उससे उपयोगी वस्तुओं को निकालने के बाद रिसाइकिल करने की योजना है। जिससे कि कूड़े में भी कमी आए और इस उपयोगी कूड़े से पालिका की आय भी हो सके लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह आ रही है कि एमआरएफ सेंटर तक पहुंचाने वाला मार्ग जर्जर हाल है।
इस पर वाहन आने-जाने में दिक्कत होती है। नगर पालिका ने इस समस्या के समाधान के लिए मार्ग निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। 31 मई को निविदा खोली जाएंगी। फर्म निर्धारित होने पर 60 दिन में मार्ग का निर्माण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस सड़क निर्माण के लिए पूर्व में भी टेंडर प्रक्रिया की गई थी लेकिन मानक के अनुसार 2 बिड न आने पर इसे निरस्त कर दिया गया था। अब फिर नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है। पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने बताया कि इस मार्ग के बनने से स्थानीय लोगों को सुविधा होगी। वाहनों के आवागमन में आसानी हो जाएगी।