फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cattle scorched by fire, lighting accessories

आग से मवेशी झुलसे, सामान जला

Sun, 03 Jan 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 03 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Cattle scorched by fire, lighting accessories
रविवार को अलग-अलग जगह तीन जगहों पर आग लग गई। एक जगह पशु झुलसे और हजारों रुपये का सामान जल गया। ट्रांसफार्मर में आग लगने से इलाके की बिजली गुल गई।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव कासिमपुर निवासी हरप्रसाद की पत्नी रविवार सुबह रसोई गैस पर खाना बना रही थी। गैस का रिसाव होने से पाइप में आग लग गई। परिवारीजनों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने सिलेंडर को बाहर निकाल कर फेंक दिया। दूसरी तरफ शहर के मोहल्ला श्रृंगारनगर निवासी जितेंद्र की पत्नी हीटर पर सब्जी बनाने के बाद हीटर को बंद किए बिना घर का ताला लगाकर चली गई। कुछ देर बाद घर से धुआं निकलता देख लोगों ने शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने दरवाजा खोला तो आग नहीं लगी थी। घर में धुआं भर गया था। तीसरी आग शहर के मारहरा दरवाजा निवासी राजेंद्र कुमार के घर के बाहर पड़ी झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर भैंस,दो बछड़े झुलस गए। बाद में एक बछड़ा मर गया। लोगों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया। शहर के प्रेटिंस गर्ल्स स्कूल के पास लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जानकारी पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed