फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   case inquiry will follwed by delhi's team

दिल्ली की टीम करेगी अब मामले की जांच

Wed, 04 Feb 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Wed, 04 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
 जनधन योजना के मामले में भारतीय स्टेट बैंक जैथरा के प्रबंधक पर लगे आरोपों पर बैंक प्रशासन गंभीर हो गया है। अलीगंज के प्रबंधक से जांच हटा ली गई है। अब दिल्ली के अफसर मामले की जांच करेंगे। इस निर्णय से स्थानीय बैंक कर्मियों में खलबली मची है।
विज्ञापन


कस्बा जैथरा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सुनील कुमार सहित 17 लोगाें ने 20 नवंबर 2014 को भारतीय स्टेट बैंक जैथरा के शाखा प्रबंधक के खिलाफ 13 बिंदुओं पर बैंक के अधिकारियों से शिकायत की थी। इसमें जन धन योजना के तहत खाता खुलवाने के नाम पर अवैध वसूली व अन्य अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मामले की जांच किसी सक्षम एजेंसी से कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


 जिस पर मामले की जांच अलीगंज के शाखा प्रबंधक को सौंप दी गई थी। संबंधित जांच अधिकारी ने 23 व 24 जनवरी को शिकायत कर्ताओं के मोबाइल पर फोन कर इसकी जांच की। शिकायत कर्ताओं ने संबंधित जांच अधिकारी से धरातल पर जांच करने को कहा, जिस पर संबंधित जांच अधिकारी ने जल्द जैथरा पहुंचने की बात कही, लेकिन आखिरी समय में बैंक प्रबंधक से बैंक के अधिकारियों ने जांच हटाकर दिल्ली के अधिकारी को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझसे अब जांच हट गई है। दिल्ली के बड़े अफसर अब इस मामले की जांच करेंगे।
- विनोद कुमार पाठक
प्रबंधक एसबीआई अलीगंज, एटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed