फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Carved from the street people upset

खुदी सड़क से लोग परेशान

Mon, 26 Oct 2015 06:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 26 Oct 2015 06:49 PM IST
विज्ञापन
Carved from the street people upset
अधूरा रेलवे रोड लोगों पर भारी पड़ रहा है। खुदी सड़क, उड़ रही धूल से गुजरने वाले परेशान हैं। सर्वाधिक परेशानी यहां रहने वालों एवं दुकानदारों को हो रही है। धूल रोकने के लिए वे दिन में कई बार छिड़काव कर रहे हैं। तो वहीं तेज वाहनों से छिटक रही गिट्टियां लोगों को घायल कर रही हैं।
विज्ञापन

वर्षों से ध्वस्त रेलवे रोड के दिन नहीं बहुर पा रहे। हाल में हुए निर्माण के आदेश भी लोगों को राहत नहीं मिल रही। रोड पर डाली गई मिट्टी से बेहाल रहे लोग रास्ता बदलकर गुजरते रहे।
विज्ञापन

इसके बाद डाली गई गिट्टी से बंधी निर्माण की आस भी कोरी निकल गई। गिट्टी पड़ने के एक माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू न होने से लोग मायूस हैं। सड़क के किनारे रहने वाले एवं प्रतिष्ठान संचालकों की परेशानी और भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका कहना है कि दिनभर उड़ने वाली धूल से खासी परेशानी हो रही है। वाहनों के लोड के चलते सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। बताते चलें कि प्रमुख मार्ग होने के चलते यहां दिनभर वाहनों का तांता रहता है।

तेज वाहन से छिटक रहीं गिट्टियों से लोगों को चोट लग रही है। विगत दिवस पैदल आ रही एक वृद्घा गिट्टी से घायल हो गईं। कारोबारी ब्रजनंदन माहेश्वरी, नरेंद्र वार्ष्णेय का कहना है कि वर्षों से ध्वस्त सड़क निर्माण के चलते महीनों से खुदी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed