{"_id":"6416f740326c78c4580f4dc5","slug":"cars-collided-head-on-8-including-5-teachers-injured-etah-news-c-25-1-95824-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आमने-सामने भिड़ीं कारें, 5 शिक्षकों सहित 8 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आमने-सामने भिड़ीं कारें, 5 शिक्षकों सहित 8 घायल
Sun, 19 Mar 2023 05:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 19 Mar 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
जैथरा। जसरथपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला जई के पास ऑल्टो व सेलेरियो कारें आमने-सामने से भिड़ गईं। इसमें 5 शिक्षकों सहित आठ लोग घायल हो गए। दो घायलों को एटा रेफर किया गया।अलीगंज-कुरावली मार्ग पर ऑल्टो गाड़ी में रामबरन सिंह यादव, उनकी पत्नी गुड्डी देवी व पुत्र सुमित यादव अलीगंज जा रहे थे। सुमित के ससुर राकेश यादव की रविवार सुबह मौत हो गई। वह नगर पंचायत में क्लर्क के पद पर तैनात थे। सुमित अपने पिता व माता के साथ गाजियाबाद से अलीगंज बाया कुरावली जा रहे थे।
दूसरी ओर शिक्षक संजय भारद्वाज, ब्रजकिशोर, शैलेष कुमार, खेमचंद्र, अतेंद्र सिंह सेलेरियो कार में सवार थे। जो लोग प्राथमिक विद्यालयों में साक्षरता परीक्षा आयोजित कराने के बाद कुरावली से होते हुए एटा जा रहे थे। नगला जई के ठीक सामने दोनों गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। इसमें आठों लोग घायल हो गए। गुड्डी देवी व अध्यापक ब्रजकिशोर की हालत गंभीर थी। जिनको सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। संवाद