फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Car-riding miscreants robbed a truck carrying pulses

स्कार्पियो सवार बदमाशों ने दाल लदे ट्रक को लूटा

Thu, 10 Jun 2021 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Car-riding miscreants robbed a truck carrying pulses
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव अंगरैया और दतौली के बीच बदमाशों ने दाल भरे ट्रक को लूट लिया। चालक-परिचालक को बदायूं क्षेत्र में ले जाकर छोड़ा। घटना 1 जून की है, इसमें ट्रक चालक ने अब मुकदमा दर्ज कराया है। चालक विश्वेंद्र प्रताप सिंह निवासी जरौलिया थाना जैथरा का आरोप है कि वह दिल्ली से एक जून को दाल भरकर ट्रक कानपुर ले जा रहा था। घर जाने के लिए ट्रक को लेकर आया था, तभी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार चार बदमाशों ने कार को आग लगाकर ट्रक रोक लिया।
विज्ञापन

ट्रक लूटने के बाद बदमाशों ने परिचालक रोहित सहित मुझे कार में जबरन डाल लिया। कछला घाट थाना उझानी जिला बदायूं में ले जाकर एक पेड़ से बांधकर चले गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह थाना उझानी के चक्कर लगाता रहा, लेकिन वहां रिपोर्ट न लिखे जाने पर जैथरा थाने आया। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामला थाना उझानी का होने के चलते स्थानांतरित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed