फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Car rams into tractor loaded with bricks from behind, 6 injured including 2 children

Etah News: ईंटों से भरे ट्रैक्टर में पीछे से घुसी कार, 2 बालकों सहित 6 घायल

Tue, 09 Sep 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 09 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Car rams into tractor loaded with bricks from behind, 6 injured including 2 children
एटा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिलुआ कस्बा के बाईपास पर मंगलवार को ईंटों से भरे ट्रैक्टर में एक कार अनियंत्रित होकर पीछे से जा घुसी। कार में सवार अलीगढ़ के दो बच्चों सहित 6 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 लोगों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। यह लोग रिश्तेदारी में एक महिला की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। अन्य सड़क हादसों में 9 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

गांव नगला लोकी थाना गंगीरी निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को सभी लोग कार में सवार होकर थाना सकीट के गांव मुबारिकपुर सराय अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में कस्बा व थाना पिलुआ क्षेत्र में सैयद की मजार के सामने हाईवे बाईपास पर पहुंचे। अचानक कार अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर में जा टकराई। कार के अंदर बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

दुर्घटना में धर्मेंद्र, इनके पुत्र यश सहित परिवार के छोटू, सुधा, रेखा, देवेश घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक प्रवेश राना ने बताया कि घायलों को कार से निकालकर पुलिस की गाड़ी व एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छोटू, सुधा, रेखा, देवेश को अलीगढ़ रेफर कर दिया। शेष का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य सड़क हादसों में गांव छछैना निवासी विमला और सीमा, हरचंदपुर कलां निवासी संजीव, पलिया जसराना निवासी आकाश और शालू,नावली निवासी प्रियंका और मिलावली निवासी प्रदीप, चनारी निवासी दीवान सिंह और सुबोध घायल हुए हैं। इनमें से विमला और संजीव को आगरा रेफर किया गया है। शेष का मेडिकल कॉलेज में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed