{"_id":"6a46ab9a3c177b3f560d6901","slug":"car-drags-motorcyclist-for-50-meters-rider-dies-etah-news-c-163-1-eta1004-152783-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बाइक सवार को कार ने 50 मीटर तक घसीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बाइक सवार को कार ने 50 मीटर तक घसीटा, मौत
Thu, 02 Jul 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
एटा। शिकोहाबाद रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने बुधवार की देर रात को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के रानी अवंतीबाई नगर निवासी प्रदीप कुमार (25) बुधवार की रात 8 बजे अपने गांव नीनावली स्थित अपने खेत से काम कराकर बाइक से घर लौट रहे थे। वह अपने गांव से शिकोहाबाद रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार चालक ने भगाने की कोशिश की लेकिन उनकी बाइक कार में फंस गई और वह बाइक समेत 50 मीटर तक घिसटते हुए चले गए। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो महिलाएं सरोज (50), सुशीला (20) और सुशील (19) निवासी गोधना थाना घिरोर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होने के बाद मौके पर ग्रामीणों को भीड़ एकत्रित हो गए। इस दौरान कार चालक भाग निकला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम कराया। घायल सुशील ने बताया कि सभी लोग वृंदावन में अपनी भांजी के नामकरण समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित हो गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए।
-- -
देशदीपक