{"_id":"6a0a02b331d787d1e80adc86","slug":"car-collides-with-e-rickshaw-elderly-man-killed-two-injured-etah-news-c-163-1-eta1004-150729-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, दो लोग घायल
Sun, 17 May 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 17 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
एटा। जीसुखपुर गांव के पास शनिवार की शाम को तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा में सवार एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
जीसुखपुर गांव के पास शनिवार की शाम करीब 4ः30 बजे एक अलीगंज से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। वहीं कार अनियंत्रित होकर एक विद्युत पोल से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ई-रिक्शा में सवार ब्रजकिशोर (60) निवासी सिंयपुर, अशोक और अनिल घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने घायलों को उपचार दिया। वहीं बृजकिशोर की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रात को ब्रजकिशोर ने तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां एक बुजुर्ग की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। हादसा करने वाली कार की तलाश की जा रही है।