{"_id":"9019b668ee378cdaaa1d6247b40f08f5","slug":"cantor-driver-miscreants-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने कैंटर चालक को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने कैंटर चालक को लूटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर में धान लेकर जा रहे चालक को बोलेरो सवार बदमाशों ने ओवर टेक कर रुकवा लिया। तमंचे के बल पर चालक के साथ मारपीट कर कैंटर को लूट ले गए। मामले की रिपोर्ट पीड़ित ने अज्ञात पांच बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
हाथरस थाना सिकंद्राराऊ के मोहल्ला शिव कालोनी निवासी चालक सुभाष सिंह 20 दिसंबर की रात कैंटर में धान लेकर एटा की तरफ आ रहा था। एटा से होते हुए हरियाणा जाना था। आरोप है कि देर रात करीब 11 से 12 बजे की बीच कोतवाली देहात स्थित हिंदुस्तान लीवर से कुछ दूरी पर बोलेरो सवार बदमाशों ने ओवर टेक कर कैंटर रुकवा लिया। तमंचे के बल पर चालक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उसे गाड़ी से बाहर निकाल कैंटर लूट कर ले गए। पीड़ित किसी तरह से लिप्टन चौकी पहुंचा और पुलिस को घटना से अवगत कराया।
पुलिस ने सूचना पर बदमाशों की तलाश की, मगर कोई सफलता नहीं मिली है। पीड़ित ने बताया कि कैंटर में करीब सौ क्विंटल से अधिक धान था जिसकी कीमत करीब दो लाख से ज्यादा है। मालूम हो कि दिसंबर माह में बोलेरो सवार बदमाशों ने यह चौथी घटना को अंजाम दिया है। कोतवाली देहात प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।