फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   canter_bus crash, one died

कैंटर-बस में टक्कर, एक की मौत

Fri, 18 Sep 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
canter_bus crash, one died
गांव ललहेट के पास शुक्रवार सुबह कैंटर और रोडवेज बस की टक्कर में कैंटर चालक हबीव (40) की मौत हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हैं। उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के मोहल्ला घोड़ा नखासा निवासी चालक हबीव पुत्र छोटे खां कैंटर लेकर अलीगढ़ से लखनऊ जा रहे थे। साथ में उनका बेटा नदीम और मालिक अंसार था।


एटा डिपो की रोडवेज बस र्फरुखाबाद से आ रही थी। बताया गया कि कैंटर चालक को झपकी आने से सुबह करीब सात बजे थाना जैथरा के गांव ललहेट के पास वह गलत साइड पर चला गया और हादसा हुआ। हबीव की मौके पर ही मौत हो गई। नदीम, अंसार घायल हो गए। रोडवेज बस के चालक निर्देश, परिचालक सुमित निवासी निधौलीकलां, शंभूरतन, शुभम निवासी कठैठा थाना हरपालपुर हरदोई, मोहित निवासी अलीगंज, अनीता निवासी नगला पोता घायल हैं। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed