फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Campaign is going on for hundred percent enrollment of students in primary school in Etah

स्कूल चलो अभियान: प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों के लिए स्कीम, सर्वाधिक छात्रों का नामांकन कराने पर मिलेगा...

Wed, 29 Mar 2023 04:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 29 Mar 2023 04:56 PM IST
सार

एटा में प्राइमरी स्कूलों में छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत नामांकन कराने को अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्राइमरी स्कूल के जो शिक्षक अपने स्कूल में सर्वाधिक छात्रों का नामांकन कराएंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Campaign is going on for hundred percent enrollment of students in primary school in Etah
यूपी प्राइमरी स्कूल (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में छह से 14 वर्ष के छात्र-छात्राओं का स्कूल में शत-प्रतिशत नामांकन कराने को अभियान चलाया जाएगा। अभिभावकों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। साथ ही शिक्षक घर-घर बी जाएंगे। सबसे अधिक नामांकन कराने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


नए शैक्षिक सत्र में बच्चों के नामांकन पर विशेष जोर है। शिक्षा विभाग की ओर से कलैंडर ऑफ एक्टीविटीज के तहत स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। बीएसए संजय सिंह ने बताया अभियान के तहत बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके तहत विद्यालय स्तरीय बच्चों व शिक्षकों द्वारा प्रभात फेरी, एसएमसी बैठक का आयोजन होगा।

विज्ञापन

शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा

बताया कि एसएमसी सदस्यों द्वारा माता समूह की बैठक की जाएगी। शिक्षकों द्वारा रोस्टरवार गांवों में भ्रमण कर जनसंपर्क, अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विकासखंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में न्याय पंचायतवार नामांकन रथ, नामांकन मेला आदि लगाए जाएंगे। वहीं विकासखंड में सर्वाधिक नवीन प्रवेश वाले विद्यालयों के शिक्षकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रॉप आउट 4430 बच्चों का मिला था लक्ष्य

शासन से जिले को 4430 ड्रॉप आउट बच्चों का लक्ष्य मिला था। वहीं इन बच्चों को अभियान चलाकर चिह्नित भी किया गया था। अब नवीन शिक्षा सत्र में इन बच्चों पर विभाग द्वारा विशेष फोकस रखने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed