फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Came for second marriage, did not return 15 lakhs

Etah News: दूसरी शादी करने आया, वापस नहीं किए 15 लाख

Tue, 20 Jun 2023 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 20 Jun 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Came for second marriage, did not return 15 lakhs
कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। कोतवाली देहात में अमित कुमार निवासी द्वारिकापुरी कोतवाली नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बेटी शिल्पी की शादी कपिल उर्फ कपिंजल यादव निवासी स्याना बुलंदशहर के साथ तय की थी। 15 लाख रुपये शादी से पहले ही दे दिए गए थे।

15 मार्च 2023 को बरात आई। आगरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह चल रहा था। तभी कुछ लोग आए और दूल्हे के साथ मारपीट करने लगे। तब पता चला कि धोखाधड़ी करके दूल्हा यहां दूसरी शादी रचा रहा था। इस पर शादी नहीं की। शादी से पूर्व लिए गए 15 लाख रुपये मांगने पर वापस नहीं किए। गालीगलौज कर धमकी दी। इस मामले में दूल्हा, उसके पिता रामबाबू उर्फ बाबूराम, मां प्रभावती, बहन बीना यादव, नीलू व इसका पति यादवेंद्र उर्फ रिंकू, नीतिन व प्रिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed