{"_id":"34342014b9d62d80844b3d0291e6a52e","slug":"by-looking-at-the-question-of-mathematics-papers-face-bloom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित का प्रश्र पत्र देखकर कर खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित का प्रश्र पत्र देखकर कर खिले चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Tue, 23 Feb 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को गणित परीक्षा थी। जिले के आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों पर दस नकलची पकड़े गए। वहीं निधौलीकलां स्थित परीक्षा केंद्र पर मिले मुन्नाभाई के खिलाफ प्रशासन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार्रवाई से केंद्र व्यवस्थापकों और परीक्षार्थियों में हड़कंप मच गया है। अभी तक पकड़े गए नकलचियों की संख्या 16 पहुंच गई है।
सचल दल और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमों ने दर्जनभर परीक्षा केंद्रों पर छापामारी की। इस दौरान सात केंद्रों पर दस नकलची पकड़े गए। वहीं निधौली कलां स्थित अल्लानूर शाह इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसएस यादव ने एक फर्जी परीक्षार्थी दबोचा। बीएसए ने छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीएम अलीगंज चंदन कुमार पटेल ने जनता इंटर कालेज नगला गजपति और नेहरू स्मारक इंटर कालेज जैथरा पर दो दो नकलचियों को पकड़ा।
एसडीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों से संबंधित कक्ष निरीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोाज कुमार गिरि ने मायादेवी इंटर कालेज धुमरी पर एक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंटर कालेज नगला पटटी केंद्र पर दो नकलचियों के विरुद्ध कार्रवाई की। सह जिला विद्यालय निरीक्षक कृपाशंकर वर्मा ने आनंद कंचन इंटर कालेज बदनपुर, सरस्वती इंटर कालेज जलेसर केंद्र पर एक-एक नकलची पकड़ा। बीडीओ जलेसर के सचल दल ने नगला चांद स्थित केसी इंटर कालेज केंद्र पर एक नकलची दबोचा। बोर्ड परीक्षा में अभी तक पकड़े गए कुल नकलचियों की संख्या 16 हो गई है और दो के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
आसान पेपर से छात्र खुश
गणित के आसान प्रशभनपत्र से परीक्षार्थी खुश दिखाई दिए। अधिकांश का कहना है कि वस्तुनिष्ठ ही नहीं बड़े प्रशभन भी आसान हैं। परीक्षार्थी उमा भारती, पिंकी आदि का कहना है कि आसान पेपर के चलते पूरा पेपर हल कर दिया। बोर्ड परीक्षाएं 77 परीक्षा केंद्रों पर हुई। जिसमें सुबह की मीटिंग में हाईस्कूल की गणित परीक्षा और गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। वहीं शाम की पाली में इंटर संगीत गायन वादन की परीक्षा हुई।
अधिकारियों की गाड़ियां परीक्षा केंद्रों पर दौड़ती रहीं। सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पहली पारी में गणित में पंजीकृत 20622 में से 4149, प्रारंभिक गणित में 320 में से 35, गृह विज्ञान में 8588 में 1462 परीक्षार्थी अनुपस्थिति रहे। इंटर संगीत गायन में 66 में से 1 और वादन में 14 में से एक छात्रा अनुपस्थित रही।
गणित की परीक्षा का प्रश्र पत्र देखकर छात्रों के चेहरे खिल गए। परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्र पत्र काफी सरल रहा है। प्रश्र अधिक लंबे नहीं है। छात्रा मधु कुमारी ने बताया कि गणित का प्रश्र पत्र काफी अच्छा रहा है।