फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   by election, gram, panchayat, etah

प्रधानपद के उप चुनाव में देवेंद्र और अंगूरी निर्वाचित

Wed, 05 Feb 2020 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
by election, gram, panchayat, etah
अवागढ़ के गांव सकरा की विजेता प्रधान अंगूरी देवी- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले की दो ग्राम पंचायतों में रिक्त सीटों पर हुए उप चुनाव में मतगणना के बाद प्रधानों को निर्वाचित घोषित किया गया। जैथरा के ग्राम बिछन्द पहाड़पुर में देवेंद्र शाक्य और अवागढ़ के गांव सकरा में अंगूरी देवी अपने-अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से जीते। समर्थकों ने निर्वाचित प्रधानों का फूलमाला पहनाकर जोशीला स्वागत किया। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधान पद उप चुनाव को लेकर खासी सरगर्मी रही। हालांकि निर्वाचित प्रधानों का कार्याकाल अल्प समय का रह गया है। बावजूद उप चुनाव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह रहा।
विज्ञापन

देवेंद्र ने सुरेश को 263 मतों से हराया
जैथरा। ग्राम पंचायत बिछन्द पहाड़पुर के प्रधान दया सिंह शाक्य के बीमारी के चलते निधन के बाद प्रशासन ने तीन फरवरी को ग्राम पंचायत में उप चुनाव कराया गया। मतगणना बुधवार को विकास खंड कार्यालय पर हुई। गांव पहाड़पुर निवासी देवेंद्र शाक्य 758 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 263 मतों से जीत गए। दूसरे स्थान पर गांव बिछंद के सुरेश को 495, प्रदीप को 30, रामप्रकाश को 10 और पूर्व प्रधान दया के बेटे विवेेक को मात्र दो मत ही मिल सके। मतदान में 2370 में से 1366 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 70 मत निरस्त पाए गए। मतगणना के समय उप जिला अधिकारी पी.एल मौर्या, क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया, थाना प्रभारी सतपाल सिंह भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन

91 वोटों से जीत सकरा की प्रधान बनीं अंगूरी
अवागढ़। अवागढ़ विकास खंड की सुरक्षित ग्राम पंचायत सकरा में प्रधान पद के उप चुनाव में अंगूरी देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रीती गौतम को 91 मत से हराकर विजय प्राप्त की है। एआरओ हरिओम प्रकाश के अनुसार 1073 वोट डाले गये। इसमें विजयी अंगूरी देवी को 445, प्रीती गौतम को 354, मनोज कुमारी को 8, रज्जोदेवी को 239 मत मिले। वहीं 27 मत निरस्त किये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र कर रहे थे प्रधानी
प्रधान दया सिंह के निधन के बाद से ही सदस्यों की सहमति से प्रस्ताव पारित कर देवेन्द्र शाक्य बिछन्द में प्रधानी कर रहे थे। अपने कार्य काल में ग्राम पंचायत के सभी गांव में विकास कराया।
जुलूस पर लगाई रोक
उपजिलाधिकारी पीएल मौर्या ने विजयी प्रधान को पुलिस अभिरक्षा में घर पहुंचाने के साथ गांव में किसी तरह के जुलूस, हर्ष फायरिंग आदि न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed