फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Buses clashed due to Sahalag, passengers upset

Etah News: सहालग के चलते बसों की रही मारामारी, यात्री परेशान

Tue, 09 May 2023 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 09 May 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Buses clashed due to Sahalag, passengers upset
एटा। हिंदू वैवाहिक कार्यक्रमों का शुभ मुहूर्त 9 से 11 मई तक बड़ा बताया गया है। सहालग के चलते मंगलवार को यात्रियों की संख्या काफी रही। भले ही चुनाव ड्यूटी में पांच बसों को ही लगाया गया है, लेकिन यात्रियों की अधिकता के चलते सब इंतजाम फेल हो गए। लोग बसों के लिए भटकते रहे। रोडवेज बस स्टैंड पर दिन भर यात्रियों की भीड़ जसा रही।मंगलवार को शहर में जीटी रोड पर स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर काफी संख्या में यात्रियों की भीड़ रही। यात्रियों की संख्या बढ़ने की वजह सहालग को माना जा रहा है। स्टैंड पर बस आते ही यात्री उसके पीछे दौड़ लगाने लगते हैं। वहीं उसके रुकते ही चढ़ने के लिए दरवाजे के आगे यात्रियों की लंबी कतार लग जाती थी। यात्रियों में सीट पाने की होड़ रही। इसके चलते खिड़कियों में से ही अपना सामान रखने में यात्री कोशिश करते नजर आए।
विज्ञापन

सुबह से 11 बजे तक जहां यात्रियों का दबाव अधिक रहा तो इसके बाद तेज धूप और गर्मी की वजह से संख्या में कुछ कमी आई। शाम 4 बजे के बाद से स्टैंड पर यात्री फिर बढ़ने लगे। रात तक भीड़ देखी गई। एआरएम राजेश यादव ने बताया कि मंगलवार को सहालग की भीड़ रही है। बसों की संख्या में ज्यादा कमी नहीं है। चुनाव डयूटी में 5 बसों को ही लगाया गया है। सहालग के चलते तीन दिन भीड़ अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed