{"_id":"5f5a6e258ebc3e375761bb7a","slug":"bus-etah-news-agr4587534150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली तक बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली तक बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को मिली राहत
विज्ञापन
एटा। जिले से दिल्ली (आनंद विहार) के लिए बृहस्पतिवार को बसों का आवागमन शुरू हो गया है। इसके शुरू होते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली है। अभी तक वह 258 रुपये प्रति यात्री किराया देकर कौशांबी तक का सफर तय कर रहे थे, जहां से वे अन्य वाहन से दिल्ली तक जाते थे। अब वह 280 रुपये का टिकट लेकर सीधे आनंद विहार बस स्टैंड पर उतरेंगे। वहीं बसों में कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। इस दौरान चालक-परिचालक व यात्री मास्क तक नहीं लगाए थे। सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग की भी कोई व्यवस्था नहीं थी।
कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन निगम की सेवा बंद कर दी गई थी। जून में अनलॉक वन होने के बाद सेवा बहाल की गई, लेकिन बसों को प्रदेश और जिले की सीमा में ही चलाया गया। रोडवेज की बसों को आनंद विहार बस स्टैंड नहीं भेजा गया। बसों को यूपी की सीमा में कौशांबी बस स्टैंड तक ही जाने की छूट दी गई। बृहस्पतिवार से बसों को आनंद विहार बस स्टैंड तक जाने की छूट दे दी गई है।
बस को भी देने पड़ते थे 900 रुपये
परिचालक शीलेंद्र प्रताप ने बताया कि जैसे ही बस दिल्ली की सीमा में प्रवेश करती है। वहां उसकी 400 रुपये की रसीद काट दी जाती है। इसके बाद बस स्टैंड पर प्रवेश करते ही 500 रुपये की रसीद कटती है। एक चक्कर दिल्ली का लगाने पर 900 रुपये का खर्चा आता है।
विज्ञापन
बोले यात्री
अब तक कौशांबी तक बसें जा रही थीं। इससे वहां उतरने के बाद दूसरे वाहन से आठ से दस किलोमीटर की दूरी तय कर दिल्ली तक जाना पड़ रहा था। परेशानी होती थी। अब इससे राहत मिलेगी।
-राजकुमार, यात्री
आनंद विहार व कौशांबी के बस स्टैंड आमने-सामने हैं। अंतर इतना है कि आनंद विहार के लिए बस घूम कर जाती है, इससे अतिरिक्त रुपये देने पड़ते हैं।
-धमेंद्र, यात्री
जिले से अब तक 42 से 45 बसें प्रतिदिन यात्रियों को लेकर कौशांबी जाती हैं। अब बृहस्पतिवार से दिल्ली तक जाएंगी। वहीं बसें कौशांबी के बजाए आनंद विहार तक जाएंगी तो किराए में कुछ रुपयों की बढ़ोतरी होगी।
-अजय पाल, बस स्टैंड प्रभारी