फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bullion traders in Madhavpuri firing

माधवपुरी में सराफा कारोबारी पर फायरिंग

Thu, 16 Jun 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 16 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders in Madhavpuri firing
माधवपुरी कॉलोनी में लुटेरों ने एक सराफा कारोबारी से स्कूटी गहने होने की नीयत से लूट ली। इस दौरान बदमाशों ने कारोबारी पर गोलियां भी दागी। - फोटो : अमर उजाला
माधवपुरी कॉलोनी में लुटेरों ने एक सराफा कारोबारी से स्कूटी गहने होने की नीयत से लूट ली। इस दौरान बदमाशों ने कारोबारी पर गोलियां भी दागी। हालांकि निशाना चूकने से अनहोनी नहीं हुई। लूट की घटना से सक्रिय हुई पुलिस को व्यापारी की स्कूटी पाल नगर के समीप फेंकी मिली। घटना से इलाके में सनसनी है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी राजा जैन गुरूवार की रात दुकान बंद कर माधवपुरी स्थित अपने घर पहुंचे। घर के बाहर स्कूटी खड़ी करके वे गेट दरवाजा खोलने लगे। इसी बीच लुटेरे उनकी स्कूटी को उसकी डिग्गी में गहने होने की संभावना के कारण ले जाने लगे। व्यापारी द्वारा दौड़कर पकड़ने की कोशिश करने पर बदमाशों ने गोलियां भी दागी। पांच राउंड फायर किया गया। हालांकि निशाना चूकने के कारण व्यापारी की जान बच गई। वहीं गोली चलने और व्यापारी की चीख-पुकार पर परिवारीजनों के साथ मोहल्ले के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।  सूचना पर सीओ सबीह हैदर मौके पर पहुंच गए। कोतवाली पुलिस भी सक्रिय हो गई। आसपास के क्षेत्रों में लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई। इस दौरान पुलिस को पाल नगर से स्कूटी बरामद हो गई। इसमें सिर्फ दुकान की चाबियां थी। इसके कारण बदमाश स्कूटी छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

इनसेट
दो बाइकें भी हुई चोरी
कासगंज(ब्यूरो)। माधवपुरी कॉलोनी से दो बाइकें भी चोरों ने चोरी कर ली। पहली घटना गुरुवार  की दोपहर गिरीश कोचिंग सेंटर में हुई। इससे एक दिन पूर्व इसी क्षेत्र के आशीष कुमार की बाइक चोरों ने पार कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
---------
सराफा कारोबारी के साथ लूट की वारदात विफल हो गई। स्कूटी व चाबी बरामद हो गई है। पुलिस सराफा कारोबारियों को सुरक्षा देगी। कारोबारी दुकान बंद कर जाते समय पुलिस को सूचना दें, पुलिस कारोबारी के घर तक सुरक्षा प्रदान करेंगी। -सबीह हैदर सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed