{"_id":"64107a4e75593a6def0bfd03","slug":"bullies-beat-up-brothers-due-to-old-enmity-in-etah-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमलाः सीने में रख दी रायफल, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर सगे भाइयों को किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमलाः सीने में रख दी रायफल, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर सगे भाइयों को किया अधमरा
Tue, 14 Mar 2023 07:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Mar 2023 07:14 PM IST
सार
एटा जिले में दबंगों ने गांव के सगे भाइयों को जमकर पीटा। उन्होंने रायफल और लाठी-डंडे लेकर घर में चढ़ाई बोल दी। पीट-पीटकर दोनों को अधमरा कर दिया। इसके बाद फरार हो गए।
विज्ञापन
दबंगों ने भाइयों को पीटा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने भाइयों पर हमला बोल दिया। एक ने लाइसेंसी रायफल सीने पर रख दी तो साथियों ने लाठी-डंडे से जमकर पीटा। गबंगों ने पीट-पीटकर दोनों के हाथ तोड़ दिए। किसी तरह बचकर पीड़ित थाना पहुंचे। उन्होंने पिता-पुत्र सहित तीन के खिलाफ तहरीर दी है।
घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के जाजलपुर गांव की है। गांव निवासी विमल कुमार ने थाने में तहरीर दी। बताया कि बीती 11 मार्च की शाम करीब पांच बजे वह घर के बाहर बैठा था। इसी समय गांव के ही राजेश मिश्रा, इसका भाई विपिन, पिता रामप्रकाश और प्रियम मिश्रा ने हमला होल दिया। उनके पास लाइसेंसी रायफल व लाठी-डंडे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के जाजलपुर गांव की है। गांव निवासी विमल कुमार ने थाने में तहरीर दी। बताया कि बीती 11 मार्च की शाम करीब पांच बजे वह घर के बाहर बैठा था। इसी समय गांव के ही राजेश मिश्रा, इसका भाई विपिन, पिता रामप्रकाश और प्रियम मिश्रा ने हमला होल दिया। उनके पास लाइसेंसी रायफल व लाठी-डंडे थे।
विज्ञापन
लाठी-डंडों से भाइयों की जमकर पिटाई की
बताया कि यह लोग पुरानी रंजिश मानते हैं। इसको लेकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर मेरे और भाई अभिमन्यु के सीने पर रायफल रख दी। इनके साथियों ने लाठी-डंडों से हम दोनों जमकर पिटाई की। इसके बाद अधमरा छोड़कर फरार हो गए। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन