फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bullets fired after a quarrel, one person injured

Etah News: झगड़े के बाद चलीं गोलियां, एक व्यक्ति घायल

Sun, 20 Aug 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 20 Aug 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bullets fired after a quarrel, one person injured
एटा/जैथरा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव फगनोल में रविवार की शाम करीब 5 बजे झगड़े के बाद फायरिंग हो गई। इस वारदात में एक व्यक्ति को दो गोलियां लगीं। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल को सीएचसी लाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां से आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव फगनोल निवासी गिरीशचंद्र को गोलियां लगी हैं। झगड़े की कोई खास वजह नहीं बताई जा रही है। मूंछ की लड़ाई बताया जा रहा है। देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई। इधर, घायल को गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज से आगरा रेफर कर दिया गया है। हालत चिंता जनक बताई जा रही है। सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि दोनों पक्षों में मूंछ की लड़ाई रही है। एक दूसरे को ललकार कर अपने-अपने लोगों को एकत्रित कर लिया। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग की गई। इसमें 50 साल का एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस अपने स्तर से दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed