{"_id":"4fdce92c1b9861d51221b8ce615aa0aa","slug":"building-on-the-package-lock-hit-shicshamitron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने जड़ा संकुल भवन पर ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने जड़ा संकुल भवन पर ताला
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 21 Nov 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया वेतन एवं एरियर भुगतान की मांग को लेकर शिक्षामित्रों का पांचवें दिन भी आंदोलन जारी रहा है। शनिवार को शिक्षामित्रों ने संकुल भवन की तालाबंदी की। वही क्रमिक अनशन कर रहे शिक्षामित्रों की संख्या 28 से बढ़कर 34 हो गई है।
शिक्षा मित्रों ने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे। कहा कि अगर वित्त एवं लेखाधिकारी अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आते हैं, तो उनका जिला कोषागार पर ही घेराव किया जाएगा। क्रमिक अनशन को बाधित करने के लिए कुछ लोगों ने संकुल भवन में पानी छोड़ दिया, जिसे लेकर शिक्षामित्रों में रोष है। उसके बाद भी मांगे पूरी होते डटे रहेंगे। आशा यादव, अनीता शाक्य, रंजना सिंह, ज्योति वर्मा ने मांगे न मानने पर चूड़ियां पहनाने की धमकी दी। इस मौके पर संयुक्त मोर्चा के राजेश गुप्ता, अवधेश यादव, सुद्योत्कर यादव, मनोज यादव, रामबहादुर वर्मा, आलोक मिश्रा, राष्ट्रदीप पचौरी, पंकज चौहान, सोबरन सिंह, सुरेंद्र कुमार, कमल सिंह, नरेश चंद्र, मेघ सिंह, सुबोध कुमार, ऊषा यादव आदि प्रमुख थे।