फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   brother harassed his three sisters in etah case expose infront of police

UP: भाई की गंदी नजर...तीन छात्राओं संग करता रहा घिनाैना काम, मामला सुनकर पुलिस भी रह गई सन्न; ऐसे खुला राज

Thu, 13 Feb 2025 04:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 13 Feb 2025 04:38 PM IST
सार

अधिकारियों ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए छात्राओं के परिजनों को सूचना दी। साथ ही छात्राओं का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। वहीं मामले में दूसरे भाई ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।

 

विज्ञापन
brother harassed his three sisters in etah case expose infront of police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के रिजोर थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। तीन किशोरियों को अकेले में ले जाकर उनका भाई ही अश्लील हरकतें करता था। स्कूल में मिशन शक्ति के तहत पहुंची महिला आरक्षी को किशोरियों ने आपबीती बताई। इसके बाद दूसरे भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बहनें एक स्कूल में पढ़ती हैं। यहां पिछले दिनों मिशन शक्ति के तहत शिविर लगाया गया। महिला आरक्षियों ने छात्राओं को विभिन्न जानकारियां देकर जागरूक किया। साथ ही सभी को संदेश दिया कि अपने प्रति हो रहे अपराधों पर चुप न रहें, खुलकर इसका विरोध और शिकायत करें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे किशोरियों में कुछ हिम्मत आई और उन्होंने महिला आरक्षी को अपने साथ हो रही ज्यादती सुनाई। किशोरियों ने बताया कि अक्सर हमारा भाई हम लोगों को अकेले कमरे में ले जाता है और गलत हरकतें करता है। यह सुनकर आरक्षी भी सन्न रह गई और अपने आला अफसरों को मामले की जानकारी दी। 

 
विज्ञापन

इस आधार पर किशोरियों के बयान लिए गए और जांच-पड़ताल की गई। प्रथम दृष्ट्या सच्चाई पाए जाने पर परिवार वालों ने भी इस मामले की गंभीरता समझी। दूसरे भाई ने आरोपी भाई के खिलाफ बहनों से मारपीट-छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी जेपी अशोक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया है।

 

बड़ी बहन ने चिकित्सकीय परीक्षण कराने से किया इन्कार
मामला छेड़छाड़ से भी आगे बढ़कर हो सकता है। इसकी आशंका को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने तीनों पीड़ित किशोरियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने की तैयारी की, लेकिन सबसे बड़ी बहन ने इसके लिए मना कर दिया। छोटी बहनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है।

सीओ सकीट कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद गंभीरता से जांच व कार्रवाई की गई। जिस युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, उसको जेल भेज दिया गया है। चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed