{"_id":"610d347a8ebc3ea9f527ab0e","slug":"brother-dies-sister-injured-due-to-canter-collision-etah-news-agr5026735175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की टक्कर से भाई की मौत, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की टक्कर से भाई की मौत, बहन घायल
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव परौली के पास कैंटर की टक्कर से भाई की मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हुई है। युवक अपनी ससुराल में पत्नी के भतीजे के नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए बहन के साथ बाइक से जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। बच्चे के नामकरण संस्कार की खुशियां गम में बदल गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे गांव धरौली निवासी महादीपक उर्फ रिंकू सिंह (22) पुत्र सूरजपाल सिंह की मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय बहन डौली गंभीर रूप से घायल हो गई। इसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक के ताऊ वेदराम ने बताया कि रिंकू की शादी एक माह पूर्व ममता देवी निवासी होंडा शेरपुर थाना अमांपुर जिला कासगंज के साथ हुई थी। रिंकू के साले के घर पुत्र का जन्म हुआ था, जिसका शुक्रवार को नामकरण संस्कार और दावत थी।
इसमें शामिल होने के लिए रिंकू अपनी बहन डौली के साथ बाइक से जा रहा था। गांव परौली के पास कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर आ रही थी तभी रास्ते में रिंकू ने दम तोड़ दिया। डौली की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जहां एक ओर बच्चे के जन्म की खुशी में मंगल-गीतों के साथ मनाई जा रही थी, वह हादसे के बाद गम में बदल गई और दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।