फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Broken water pipeline at Kailashganj Tirahe

कैलाशगंज तिराहे पर टूटी पानी की पाइप लाइन

Mon, 15 Mar 2021 06:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Broken water pipeline at Kailashganj Tirahe
जीटी रोड पर टूटी पाइप लाइन सड़क पर भरा पानी। - फोटो : ETAH
एटा। कैलाशगंज मार्ग पर पानी की पाइप लाइन टूट गई है। इससे यहां पानी नालियों में बह रहा है, वहीं सैनिक पड़ाव का लीकेज भी अभी तक जुड़ नहीं पाया है, जबकि गांधी मार्केट में भी पाइप लाइन लीक है। इससे क्षेत्र की करीब चार से पांच हजार आबादी पेयजल आपूर्ति न होने से प्रभावित है, वहीं पानी की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित सदर तहसील के सामने और कैलाशगंज तिराहे पर पानी की पाइप लाइन लीक होने से पानी की बर्बादी हो रही है। वहीं फुटपाथ पर फड़ लगाने वाले पथ विक्रेता भी इससे परेशान हैं। पानी अधिक निकलने की वजह से वह अपनी फड़ नहीं लगा पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कैलाशगंज तिराहे के ठीक सामने पिछले दो माह से पाइप लाइन टूटी पड़ी है, लेकिन अभी तक सही नहीं हुई है। जिसकी वजह से पाइप लाइन से निकलने वाला पानी अब सैनिक पड़ाव में भर रहा है। यहां की करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित हो रही है, जिनके घरों में पानी बहुत कम पहुंच रहा है। कैलाशगंज, सदर तहसील, अलीगंज तिराहा आदि इलाके के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

गांधी मार्केट में भी सही नहीं हुई पाइपलाइन
गांधी मार्केट स्थित शाह कॉम्प्लेक्स के मुख्य दरवाजे पर पानी की पाइप लाइन में लीकेज है। इसको लेकर स्थानीय व्यापारियों ने नगर पालिका में कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शाम के वक्त यहां पर लोगों को पानी में होकर निकलना पड़ता है। वहीं मंगलवार को साप्ताहिक बाजार में फड़ लगाने वालों को पानी में सामान भीग जाने पर नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed