फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Broken pipeline in medical college, patients worried for water

मेडिकल कॉलेज में टूटी पाइपलाइन, पानी के लिए परेशान हुए मरीज

Tue, 05 Jul 2022 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Broken pipeline in medical college, patients worried for water
मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा खुदाई का कार्य। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मेडिकल कॉलेज में बिजली की लाइन डालने के लिए की गई खुदाई से पानी की पाइपलाइन टूट गई। जिसकी वजह से एमसीएच (मदर चाइल्ड हॉस्पिटल) में जलापूर्ति बंद हो गई। मरीज व तीमारदारों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में स्थित एमसीएच विंग में बाल रोग, स्त्री रोग, ईएनटी, दंत इकाई की ओपीडी चल रही हैं।
जबकि प्रसूता वार्ड, सामान्य वार्ड, मेडिसन वार्ड, पीकू व पीडियाट्रिक वार्ड के अलावा सर्जिकल वार्ड भी बनाए गए हैं। यहां मरीजों और तीमारदारों की भीड़ बनी रहती है। ऐसे में पानी की खासी जरूरत रहती है, लेकिन मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्था ने एक सप्ताह पहले विद्युत लाइन अंडरग्राउंड करने के लिए गहरी नाली खोदी थी।
विज्ञापन

तभी पानी की पाइपलाइन टूट गई। इसकी वजह से मेडिकल कॉलेज में पानी की सप्लाई बंद हो गई। इसके अलावा कुछ हिस्से की बिजली लाइन भी खराब हुई है। वैकल्पिक व्यवस्थाओं के सहारे बिजली आपूर्ति तो कर दी गई है, लेकिन पानी की किल्लत अभी भी बनी हुई है। अब पानी आपूर्ति के लिए नई पाइपलाइन डाली जा रही है। इसमें दो दिन का समय लगने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed