फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Brij's wrestlers dominated wrestling

Etah News: कुश्ती दगंल में बृज के पहलवानों का रहा दबदबा

Wed, 29 Mar 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 29 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Brij's wrestlers dominated wrestling
जलेसर। तहसील क्षेत्र के गांव सकरौली में बुधवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें कई प्रदेशों के पहलवानों ने दांव आजमाए। बृज क्षेत्र के पहलवानों का दबदबा रहा।
विज्ञापन



शुभारंभ डीसीबी चेयरमैन भूपेंद्र सिंह ने किया। झांसी बनारस, इलाहाबाद, कानपुर, उन्नाव, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस जिलों के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि राज्यों के राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने आकर प्रतिभाग किया। इन राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने एक-दूसरे पर कलाजंग, ढाक, मढली गोता, खुला घिस्सा, हवाई घिस्सा आदि दांव लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस बीच बृज क्षेत्र के पहलवानों ने कई कुश्तियां अपने नाम कीं।
विज्ञापन



पहली आखिरी कुश्ती गौरव पहलवान सरोठ और शेरा पहलवान कपावली के बीच आधे घंटे तक चली, जो बराबरी पर छूटी। दूसरी आखिरी कुश्ती कल्लू पहलवान और अकसोली के रामेश्वर पहलवान की भी बराबरी पर रही। ग्राम विकास अधिकारी सतेंद्र सिंह, प्रधान पवन प्रजापति, लोकेंद्र पाल, कल्लू ठाकुर, राजकुमार फौजी, विजय कुमार, कल्लू प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed