फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bridg beam broken in etah

पीएनसी के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित चार को भेजा जेल

Sun, 21 Jun 2020 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
bridg beam broken in etah
एटा। मलावन क्षेत्र स्थित छछैना नहर पुल पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर निर्माण के दौरान शुक्रवार को हुए हादसे में रविवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस ने देर रात एक बजे तक पूछताछ के लिए हिरासत में लिए चार अधिकारियों में से पीएनसी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शेष तीन को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को ही गिरफ्तार ठेकेदार, फोरमैन और सुपरवाइजर समेत चार लोगों को कार्यों में लापरवाही बरतने पर रविवार को जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले में हाइड्रा के चालक को शनिवार को ही जेल भेजा जा चुका है। मामले में अब तक पांच लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की देखदेख में नेशनल हाईवे-91 का निर्माण कार्य पीएनसी कंपनी की ओर से किया जा रहा है। शुक्रवार की देरशाम छछैना नहर पुल पर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान एक के बाद एक चार स्लैब गिर गए थे। हादसे में निर्माण कार्य में लगी हाइड्रा मशीन और भूसे से भरी हुई मैक्स पिकअप मलबे में दब गई थी। इससे मैक्स सवार नरेश प्रजापति और पुष्पेंद्र की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही बरतने पर एनएचएआई और पीएनसी कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ दो मुकदमा दर्ज किए गए। एक मुकदमा मृतकों के ससुर मुन्ना लाल, जबकि दूसरा मुकदमा सेंथरी चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह ने दर्ज कराया है। पुलिस ने शनिवार को ही एनएचएआई और पीएनसी के दो-दो अधिकारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था।
पूछताछ के बाद पुलिस ने एनएचएआई अलीगढ़ मंडल के जीएम सुनील जिंदल, डिप्टी जीएम पीपी सिंह और पीएनसी कंपनी के जीएम विमल कुमार को देर रात एक बजे छोड़ दिया गया। हालांकि उन्हें बाद में भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। वहीं प्रोजेक्ट मैनेजर अमित भाटी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
साथ शनिवार को गिरफ्तार स्लैब बनाने वाला ठेकेदार त्रिलोकचंद्र जैन, सुपरवाइजर जितेंद्र कुमार और फोरमैन अब्दुल कयूम सहित चारों को रविवार को चालान कर जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार सिंह ने बताया है कि पीएनसी के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित भाटी सहित चार लोगों पर कार्यों में लापरवाही के चलते कार्रवाई की गई है। साथ ही सभी को रविवार को जेल भेज दिया गया है। जबकि शनिवार को हाइड्रा चालक को जेल भेज दिया गया था।

रविवार को भी बंद रहा मौके पर काम
हाईवे और बाईपास का निर्माण दूसरे दिन रविवार को भी बंद रहा। यहां ठेकेदार और इंजीनियरों सहित मजदूर काम पर नहीं पहुंचे। वहीं छछैना नहर का काम चलता रहा। नहर का काम हाइवे से अलग जवाहर तापीय परियोजना के लिए किया जा रहा है, वहां काम चलता रहा, जबकि हाईवे का काम बंद होने से मौके पर सामान ज्यों का त्यों पड़ा हुआ है। दूसरे दिन भी लोग मौके पर नजारा देखने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed