फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Brgan the death of the retired military Haj

हज यात्रा पर गए भरगैन के रिटायर फौजी की मौत

Mon, 14 Sep 2015 06:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 14 Sep 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
Brgan the death of the retired military Haj
 मक्का में हुए हादसे में भरगैन के एक हज यात्री की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य हज यात्री घायल हो गया। हज यात्री की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। उनका पुत्र सूचना के बाद मक्का जाने के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन

भरगैन के हज यात्री मक्का गए हुए हैं। हज यात्रियों ने 25 अगस्त को लखनऊ एअरपोर्ट से हज यात्रा पर जाने के लिए रवानगी की। मक्का में 12 सितंबर को हुए हादसे में रिटायर फौजी हाजी हनीफ खान निवासी भीरन थोक भरगैन की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी अनीसा बेगम के साथ गए हुए थे। इसके अलावा एजाज नूर इस हादसे में घायल हो गए। हनीफ की मौत की सूचना उनकी पत्नी ने फोन से अपने बेटे शमशुल को दी।  तो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि मक्का में बसे भरगैन के डाक्टर कमर ने उनका शव तलाश कराने में मदद की। सूचना मिलने के बाद उनके बेटे रिजवान ने मक्का जाने के लिए बीजा का आवेदन किया। जिसे दूतावास से मंजूर कर लिया गया। इसके बाद वह मक्का के लिए रवाना हो गया। दूसरा बेटा रिजवान मक्का अपनी मां के पास जाने के लिए मुम्बई अरब दूतावास में वीजा आवेदन करने गया है। कसबा निवासी रिहान खान ने बताया कि इस हादसे की सूचना जैसे ही कसबे के लोगों को हुई वे स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed