{"_id":"64f8b8b18a6a7672b70269e5","slug":"brahmin-federation-gave-memorandum-to-file-a-report-on-swami-prasad-etah-news-c-163-1-sagr1016-4937-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्वामी प्रसाद पर रिपोर्ट दर्ज कराने को ब्राह्मण महासंघ ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्वामी प्रसाद पर रिपोर्ट दर्ज कराने को ब्राह्मण महासंघ ने दिया ज्ञापन
Wed, 06 Sep 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
एटा। एकीकृत ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारी बुधवार को एसएसपी राजेश कुमार सिंह से मिले। सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर एफआईआर दर्ज करने के लिए ज्ञापन दिया।
प्रदेश प्रभारी हरेंद्र मोहन सारस्वत ने बताया कि स्वामी प्रसाद ने हिंदू धर्म, ब्राह्मणवाद आदि को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए हैं। ब्राह्मण जाति और हिंदू धर्म का अपमान किया है। जातिवाद की वैमनस्यता और सांप्रदायिकता फैलाई है। इस प्रकार का भाषण देकर देश में संकट पैदा किया है। इनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई करने के लिए आदेश पारित करने की मांग की है। अतुल दीक्षित, राजीव शुक्ला, सोनी वशिष्ठ, कैलाश भारद्वाज मौजूद रहे।