फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   boyfriend shot her girlfriend over a trifle in Etah

अवैध संबंध में टकरावः किराए के घर में रह रहे प्रेमी से मिलने आई प्रेमिका, ताव में आकर मार दी गोली

Sat, 25 Feb 2023 08:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Feb 2023 08:41 PM IST
सार

एटा में प्रेमी ने उसके घर आई प्रेमिका को मामूली कहासुनी पर गोली मार दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी किराए के घर में रहता था।

 

विज्ञापन
boyfriend shot her girlfriend over a trifle in Etah
गोली मार दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के पीपल अड्डा गली नंबर चार की है। यहां किराए के घर में रहने वाले मुकेश का उसके घर आई उसकी रिश्तेदार एवं प्रेमिका अर्चना देवी (35) से कहासुनी हो गई। मुकेश ने उसे गोली मार दी और फरार हो गया। घायल महिला खुद को आशा कार्यकर्ता बता रही है। उसने पुलिस को बताया कि मुकेश कुमार मूल रूप से कासगंज जिले के लखमीपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। 

विज्ञापन


कोतवाल सुधीर सिंह राघव ने बताया कि मकान स्वामी हेमलता पांडेय ने पूछताछ में बताया कि मुकेश उसके मकान में कई वर्षों से किराए पर रह रहा है। घायल महिला मुकेश से मिलने के लिए आती थी। यह मुझे रिश्ते में मामी बताता था। वह कई-कई दिन यहां रुकती थी। शनिवार की सुबह भी महिला आई। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। मुकेश ने ताव में आकर उसे गोली मार दी। इसके बाद बाइक लेकर भाग गया। 

विज्ञापन

पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया

कोतवाल ने बताया कि मकान स्वामी के मुताबिक मुकेश के महिला से अवैध संबंध थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। उसके सिर में गोली लगी है। यहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के परिवारीजन सामने नहीं आए

अस्पताल में देर शाम तक महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। महिला के परिवारीजन सामने नहीं आए हैं। न ही कोई तहरीर प्राप्त हुई है। महिला ने बयान के मुताबिक मुकेश ने गोली मारी है। दोनों के बीच किसी प्रकार के कागजों को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी की तलाश की जा रही है। दो टीमें लगाई गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed