{"_id":"910a55819c2c93015eab57e88feb78fd","slug":"boy-died-to-current-protest-family-members-beat-to-j-e-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मौत पर भड़के ग्रामीण, जेई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से मौत पर भड़के ग्रामीण, जेई को पीटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Mon, 30 Mar 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटे हाईटेंशन लाइन के तार से चिपककर रविवार सुबह एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी पर पहुंचे अवर अभियंता बिजली के तार से चिपककर युवक की मौत
मौके पर आक्रोशित लोगों ने पिटाई कर दी। विद्युतकर्मी सब स्टेशन बंदकर भाग गए।
मोहल्ला पक्का बाग निवासी खेमसिंह के घर पर देवी जागरण में शामिल होने साला योगेश (34) निवासी अमांपुर परिवार के साथ आया था। रविवार सुबह योगेश शौच को गया था। खेत पर टूटे हुए हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। सोमवार सुबह छह बजे ग्रामीण शौच को जा रहे थे, तभी उन्होंने योगेश का शव पड़ा देखा और परिवारीजनों, पुलिस प्रशासन को सूचना दी। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के न पहुंचने के कारण लोगों ने थाना पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। छह घंटे तक शव
खेत में पड़ा रहा। बाद में समझाने बुझाने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर करीब 12 बजे अवर अभियंता धनराज सिंह मौके पर पहुंचे। जेई को देख लोगों का गुस्सा भड़क गया और पिटाई कर दी। आक्रोशित लोगों से पुलिस ने जेई को बचाया। घटना के बाद विद्युत कर्मी सब स्टेशन बंद करके भाग गए। एसडीओ बीके सिंह का कहना है कि जेई के साथ मारपीट करने वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
इसलिए भड़का लोगों का गुस्सा
घटना के बाद विद्युत विभाग के संविदा कर्मी तार जोड़कर चले गए, लेकिन योगेश की मौत की जानकारी परिवारीजनों को नहीं दी। इसके चलते लोगों का गुस्सा अवर अभियंता पर टूटा। जिला प्रभारी मंत्री के एटा आगमन के चलते कोई भी प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर नहीं पहुंचा।