{"_id":"6187c832d91e7036066aa219","slug":"booths-heard-in-special-campaign-very-few-people-reached-etah-news-agr513878359","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान में बूथ सूने, बेहद कम लोग पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान में बूथ सूने, बेहद कम लोग पहुंचे
विज्ञापन
जिला पंचायत परिसर स्थित बूथ पर पुनरीक्षण के दौरान मौजूद बीएलओ ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत रविवार को मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान आयोजित किया गया। जिसमें सभी बूथों पर पूरे दिन बीएलओ को उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया। बूथों पर बेहद कम लोग पहुंचे और अधिकांश बूथ तो सूने नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में कई बूथ खाली रहे।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 1 नवंबर से विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। 1 जनवरी 2022 तक 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले लोग मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। सामान्य तौर पर पूरे महीने बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे, लेकिन प्रत्येक रविवार को विशेष अभियान के तहत बूथों पर बीएलओ को पूरे दिन मौजूद रहकर फॉर्म प्राप्त करने के निर्देश हैं।
रविवार को दोपहर 12 बजे तक मायादेवी रामचंद्र कन्या जूहा स्कूल में चार बीएलओ मौजूद थे, केवल दो व्यक्ति मतदाता सूची देखने पहुंचे थे। वहीं अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, जिला पंचायत परिसर में बनाए गए बूथों पर केवल बीएलओ थे। एक भी व्यक्ति मतदाता सूची देखने या नाम घटाने-बढ़ाने का आवेदन करने नहीं पहुंचा। शहर के अन्य बूथों पर भी लगभग यही स्थिति थी।