{"_id":"ebdd145860820eb2025f219efb9731b3","slug":"boogie-boogie-show-commotion-sabotage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूगी-बूगी शो में हंगामा, तोड़फोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूगी-बूगी शो में हंगामा, तोड़फोड़
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में शुक्रवार रात बूगी-बूगी नाइट शो में पहले प्रस्तुति देने की प्रतिस्पर्धा में विवाद हो गया। विवाद के बीच मंच पर मिट्टी फेंकने पर जमकर हंगामा हुआ। भीड़ ने पंडाल में पड़ी कुर्सियां तोड़ डालीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को पंडाल से खदेड़ कर हंगामा शांत कराया।
नुमाइश में शुक्रवार शाम आयोजित बूगी-बूगी शो में जनकल्याण पब्लिक स्कूल ,बीपीएस स्कूल , ज्ञान भारती इंटर कालेज, माया मार्डन स्कूल ,एसबीआर पब्लिक स्कूल के बच्चे सामूहिक एवं एकल डांस प्रस्तुत करने पहुंचे थे। मंच पर पहले प्रस्तुति देने की जल्दबाजी में प्रतिभागियों और उनके साथ आए लोगों के बीच विवाद हो गया। इस बीच किसी ने मंच पर मिट्टी फेंक दी। फिर क्या था हंगामा शुरू हो गया। प्रतिभागी टीमों और उनके साथ आए लोग आपस में भिड़ गए। पंडाल में भगदड़ मच गई। लोगों ने पंडाल में पड़ी कुर्सियां उठा कर फेंकना शुरू कर दिया। कई कुर्सियों को तोड़ डाला। हंगामा बढ़ते देख पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाठियां फटकार कर हंगामा कर रहे लोगों को पंडाल से खदेड़ दिया। इससे बाद दुबारा शो शुरू हो सका।