फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   body of BSNL JTO was found hanging from noose

UP: फंदे पर लटका मिला बीएसएनएल के जेटीओ का शव, पत्नी से हुई थी कहासुनी; दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Sat, 30 Aug 2025 05:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 30 Aug 2025 05:39 PM IST
सार

मृतक के भाई ने बताया कि किसी बात के चलते पत्नी से कहासुनी हो गई होगी, जिसके बाद शिवनारायण सिंह ने यह कदम उठा लिया। भाई के एक बेटा और एक बेटी है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
 

विज्ञापन
body of BSNL JTO was found hanging from noose
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के मोहल्ला श्रृंगार नगर में रहने वाले बीएसएनएल के जेटीओ (जूनियर टेलीकॉम ऑफीसर) का शव शनिवार तड़के फंदे पर लटका मिला। पत्नी व बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर दरवाजा तोड़ शव को फंदे से उतारा गया।
विज्ञापन


गांव निगोहिया थाना रूरा जिला कानपुर देहात निवासी दयानारायण सिंह ने बताया कि भाई शिव नारायण सिंह (42) बीएसएनएल में जेटीओ के पद पर तैनात थे। शहर के श्रृंगार नगर में अमरपाल सिंह यादव के मकान में परिवार के साथ किराये पर रहते थे। 
विज्ञापन


प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी ड्यूटी करके आए थे और रात लगभग 10 बजे परिजन से फोन कॉल के माध्यम से बातचीत भी हुई थी। उसके बाद शनिवार को तड़के लगभग 3 बजे शिवनारायण की पत्नी अंजलि का कॉल आया कि इन्होंने फंदा लगा लिया है। कुछ देर बाद फिर से कॉल आई और बताया गया कि शिव नारायण को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मृत घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

जानकारी मिलते ही परिजन गांव से कार के माध्यम से सुबह मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। दयानारायण ने बताया कि भाई की किसी बात के चलते पत्नी से कहासुनी हो गई होगी जिसके बाद शिवनारायण सिंह ने यह कदम उठा लिया। भाई के एक बेटा और एक बेटी है। 

मौत की जानकारी के बाद गांव में परिवार के बीच चीख-पुकार मच गई है। लगभग 2 वर्ष पूर्व ही शिवनारायण उत्तराखंड के खटीमा से स्थानांतरित होकर आए थे। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर केबल के फंदे से लटक रहे शिव नारायण को नीचे उतारा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए तो यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed