फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Board examinations will be held from today at 95 examination centers

95 परीक्षा केंद्रों पर आज से होंगी बोर्ड परीक्षाएं

Wed, 23 Mar 2022 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Board examinations will be held from today at 95 examination centers
बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करता जीजीआईसी का स्टाफ ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। उप्र बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं। 95 परीक्षा केंद्रों पर 55 हजार से अधिक विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और घड़ी तक पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही जिले में धारा 144 लागू की गई है। वहीं जिले को पांच जोन व 22 सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सुबह 8 से 11.15 तक हाईस्कूल की हिंदी और दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं जिले के आठ राजकीय कॉलेज, 51 सहायता प्राप्त और 36 वित्तविहीन विद्यालयों में बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। हाईस्कूल के 30650 और इंटरमीडिएट के 24749 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर सघन चेकिंग की जाएगी। केंद्र के अंदर केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों को भी स्मार्ट फोन ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन

आंकड़ों पर एक नजर
परीक्षा केंद्रों की संख्या - 95
अतिसंवेदनशील व संवेदनशील केंद्र- 67
हाईस्कूल
संस्थागत छात्र - 18386
संस्थागत छात्राएं - 12186
व्यक्तिगत छात्र - 78
इंटरमीडिएट
संस्थागत छात्र - 14334
संस्थागत छात्राएं - 9541
व्यक्तिगत छात्र - 874
ऑनलाइन मॉनीटरिंग के लिए कर्मचारियों को किया गया तैनात
बोर्ड परीक्षाओं की ऑनलाइन मॉनीटरिंग एवं कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी डिप्टी कलक्टर विवेक राजपूत को बनाया गया है। जिनका मोबाइल नंबर 9654580201 है। ऑनलाइन निगरानी, शिकायत एवं परीक्षा समाधान के लिए प्रथम पाली में प्रात: 7:30 बजे से दोपहर एक बजे तक अनुज कुमार प्रभारी प्रधानाचार्य (9675059521) तैनात रहेंगे। जबकि दूसरी पाली में दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक पुन्नीलाल (7302678760) शिकायतों का समाधान करेंगे। इसके अलावा परीक्षार्थियों की समस्याओं का समाधान कंट्रोल रूम के नंबर 05742-297455 पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed