फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Blackmailed a woman by taking her photos while she was bathing

Etah News: नहाते समय महिला के फोटो खींच किया ब्लैकमेल

Wed, 20 Aug 2025 05:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 20 Aug 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
Blackmailed a woman by taking her photos while she was bathing
एटा। घर में नहाते समय एक महिला के चार युवकों ने फोटो खींच लिए। उसके बाद ब्लैकमेल करने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि संबंध बनाने का दबाव बनाया और बात न मानने पर फोटो विभिन्न सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल कर दिए। पीड़िता ने थाना अवागढ़ में 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने फोन कॉल पर जानकारी देते हुए बताया कि 16 अगस्त को वह नहा रही थी। उसी समय सोनू उर्फ नेमसिंह, संजू, ओमप्रकाश और बोधपाल ने मोबाइल से कुछ फोटो खींच लिए। इसके बाद ये लोग व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर वायरल करने की धमकी देते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। जब इनकी कोई बात नहीं मानी तो फोन कॉल के माध्यम से गाली-गलौज की।
विज्ञापन

विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा और छेड़छाड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी जब इनका कहना नहीं माना तो फोटो और वीडियो को फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल कर दिया। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से छानबीन करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed