{"_id":"ec61b7f01a9fe1c33dc17abba8b4435d","slug":"black-blindfold-encompass-secondary-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षकों ने काली पट्टी बांध दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षकों ने काली पट्टी बांध दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Tue, 23 Feb 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली नहीं होने पर मंगलवार को काली पट्टी बांधकर कलक्ट्रेट पर धरना दिया। शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
मंडल उपाध्यक्ष जय सिंह वर्मा ने कहा कि 1 अप्रैल 2005 से नियुक्त शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। शासन ने पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर दी है। उनका पीएफ भी नहीं कट रहा। 1 अप्रैल 2004 से केंद्रीय कर्मियों की नवीन पेंशन व्यवस्था लागू की गई है। इसके बाद प्रदेश में भी 1 अप्रैल 2005 से नई पेंशन व्यवस्था लागू की गई है। इससे कर्मियों का भी अहित हो रहा है।
2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चुनाव के समय पुरानी पेंशन बहाल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। नवीन पेंशन नीति को समाप्त कर पुरानी पेंशन नीति लागू की जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष आशाराम, नागेंद्र प्रताप सिंह, रामफूल पाल, रामवरन सिंह, एचसी अग्रवाल, सुधाकर यादव आदि मौजूद रहे।