फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BKU (Bhanu) workers made JE mortgage

भाकियू (भानु) के कार्यकर्ताओं ने जेई को बनाया बंधक

Fri, 29 Jul 2016 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Fri, 29 Jul 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
BKU (Bhanu) workers made JE mortgage
भाकियू (भानु) के कार्यकर्ताओं ने जेई को बनाया बंधक - फोटो : अमर उजाला
विद्युत अव्यवस्था से गुस्साए भाकियू (भानु) के युवा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को इसोली विद्युत स्टेशन पर तैनात अवर अभियंता को बंधक बनाकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने निगम अफसरों की मौके पर बुलाकर वार्ता भी की है। ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र में पिछले सप्ताह से विद्युत व्यवस्था ठप होने से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश शुरू होने के बाद से शकरौली क्षेत्र में एक दो घंटे विद्युत आपूर्ति होने से भाकियू (भानु) के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। तमाम प्रयास विफल होने पर शुक्रवार को युवा कार्यकर्ताओं ने विद्युत तार टूटने की जानकारी देकर अवर अभियंता ओमपाल सिंह को ग्राम जबरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह के गांव ले जाकर बंधक बनाया लिया। मामले की भनक लगते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलने पर ग्राम नगला सुखदेव पहुंची कोतवाली पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह से समस्याओं के संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत से वार्ता की और 15 दिनों में जर्जर तारों को बदलवाने का आश्वासन दिया। जाकर कार्यकर्ताओं ने जेई को छोड़ा। इस दौरान ओमप्रताप सिंह प्रदेश अध्यक्ष, पवन ठाकुर प्रदेश प्रभारी, सतेंद्र सिंह युवा इकाई के जिलाध्यक्ष, योगेश ठाकुर, कन्हैया ठाकुर, के पी सिंह, हुतेंद्रपाल, हरीहर समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


समाधान नहीं तो दोबारा होगा आंदोलन: भानुप्रताप
जलेसर। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के आश्वासन भी थोथे साबित हो रहे है। समस्याओं के समाधान के प्रति प्रशासन गंभीरता नहीं है। समस्याएं जस की तस हैं और किसान किसान मजदूर परेशान है। शिकायत करने पर अधिकारियों के कानों पर जू नहीं रेग रही है। यदि समस्याओं का समाधान अतिशीघ्र नहीं हुआ तो भाकियू भानु पुन: उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। भाकियू भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा0 भानुप्रताप सिंह ने अवर अभियंता को बंधक बनाने के उपरांत वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि अवर अभियंता को बंधक बनाया जाना टेलर है। समस्याओं का समाधान प्रदेश के मुख्यमंत्री के आश्वासनों के अनुरूप नहीं हुआ तो भाकियू (भानु) आंदोलन के लिए मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed