{"_id":"142ac2a26e93cb0e5fba38e402885375","slug":"bku-bhanu-lock-put-on-the-sub-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू भानू ने इसोली सब-स्टेशन पर डाला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू भानू ने इसोली सब-स्टेशन पर डाला ताला
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली अव्यवस्था के विरोध में भाकियू भानू ने सोमवार को इसोली सब स्टेशन पर ताला डाल ारेबाजी की। ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र में आपूर्ति सुचारु करने की मांग।
भाकियू भानू की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र के हिसाब से जबरन तीन गुना बिल वसूले जा रहे हैं। जबकि सुविधा के नाम पर 24 में से मात्र 8 घंटे बिजली वो भी टुकड़ों में मिल रही है। वहीं जर्जर तारों के टूटने की समस्या गहराती जा रही है। गत दिवस शकरोली में तार टूटने से नरेशपाल सिंह की भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। नगला सुखदेव और शकरोली स्थित अस्पताल और सुंदर नगर में एक साल से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। सुंदर नगर में एक साल पूर्व पोल तो लगा दिया लेकिन बिजली नहीं दी गई, इसके चलते ग्रामीणों में रोष है। बिजली अव्यवस्था के विरोध में ग्रामीणों ने सब-स्टेशन पर ताला डाल दिया। इस दोरान योगेश प्रताप सिंह, राजा ठाकुर, के पी सिंह, विवेक कुमार, प्रदीप कुमार, सुनील कुमार, सोनू सिंह आदि मौजूद थे।